मोगा के कश्मीरी पार्क में मिला युवक का शव:समाज सेवा संस्था ने पुलिस को दी सूचना, नहीं हो सकी पहचान

मोगा जिले में गीता भवन के पास स्थित कश्मीरी पार्क में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव बेंच पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी के अनुसार, पुलिस को 112 नंबर पर एक कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया कि कश्मीरी पार्क में एक युवक संदिग्ध हालत में बेहोश पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना सिटी साउथ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान युवक को मृत पाया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। समाज सेवा सोसायटी के सीनियर पदाधिकारी बलजीत सिंह चानी ने बताया कि उन्हें भी पुलिस द्वारा सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस और समाज सेवा सोसायटी के सहयोग से शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। यहां शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान यदि कोई परिजन या परिचित युवक की पहचान के लिए आगे आता है, तो आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *