40 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी इनामी बदमाश पकड़ा:फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर की थी धोखाधड़ी, तीन साल से था फरार, 10 हजार का इनाम था घोषित

जोधपुर रेंज स्पेशल टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर इन्वेस्ट करने वाली ट्रेडिंग कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने 10000 के इनामी को भी पकड़ा है। आरोपी 3 साल से फरार चल रहा था। पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीना ने बताया कि जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में भारी मुनाफे का लालच देकर रूपये इन्वेस्ट कर लोगो के साथ धोखाधड़ी करने की सूचना लगातार मिल रही थी। इस पर रेंज स्तरीय स्पेशल टीम द्वारा ऐसे अनेक ट्रेडिंग कम्पनियों के नेटवर्क पर गहनता से कार्य करना प्रारम्भ किया गया। रेंज स्पेशल टीम को मिली सूचना पर पिछले दो माह से भारी मुनाफे का लालच देकर रूपये इन्वेस्ट कर लोगो से जानकारी प्राप्त करने पर मुख्य सरगना रितिक पटेल, निवासी बिलाडा का नाम सामने आया। इसके बाद रेंज स्पेशल टीम प्रभारी उप निरीक्षक देवाराम के नेतृत्व में टीम के लगातार प्रयास करते हुए तकनीकी सहायता से आज विवेक विहार जोधपुर शहर स्थित एक फ्लेट में फरारी काटते हुए को आरोपी को पकड़ा गया। नीट की पढ़ाई छूट गई तो करने लगा ट्रेडिंग आरोपी रितिक पटेल से पूछताछ करने पर उसने बताया कि शुरूआत में नीट की तैयारी कर रहा था। कोविड में तैयारी छूट जाने से गांव बिलाडा आया गया। फोरेक्स ट्रेडिंग में इन्वेस्ट का काम शुरू किया तथा प्रत्येक इन्वेस्टर के पीछे 1600/- रूपये के हिसाब से चैन बनाकर काम करना शुरू किया। इस तरह 19-20 करोड रूपये कैश प्राप्त हुए और आगे फोरेक्स ट्रेडिंग ट्रान्सफर कर दिये, उसके बाद कम्पनी ने रिटर्न देना बंद कर दिया था। फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर भारी मुनाफे का रिटर्न नहीं मिलने पर एक पीड़ित के साथ 40 लाख रूपये की धोखाधडी से आहत होकर पीडित ने आत्महत्या कर ली थी ।जिसका प्रकरण 372/2023 पुलिस थाना बिलाड़ा में दर्ज हुआ। उसके बाद वर्ष 2023 से पुलिस एवं पीड़ित परिवारों से बचते हुए गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जयपुर, ब्यावर और जोधपुर में फरारी काट रहा था। रेंज स्पेशल टीम एवं पुलिस थाना बिलाड़ा द्वारा अपराधी के विरूद्ध धोखाधडी के कई अन्य प्रकरणों में भूमिका के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। ये रहे टीम में शामिल पोुलिसकी टीम में रेंज स्पेशल टीम प्रभारी उप निरीक्षक देवाराम , सहायक उप निरीक्षक गणेशराम, कांस्टेबल अशोक बागडवा, सेठाराम, किशोर दुगतावा, अशोक परिहार, हरिराम, भीमराज, जोगाराम, कमाण्डो पप्पाराम, श्यामसिंह शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *