बिलासपुर स्टेशन पर 17 ट्रेनों में 372 बेटिकट मिले:औचक चेकिंग अभियान में 2.19 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 17 विभिन्न ट्रेनों में कुल 372 यात्री बिना वैध टिकट के यात्रा करते पाए गए। इन यात्रियों से 2 लाख 19 हजार 830 रुपए का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन और मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस भारतीयन के नेतृत्व में संचालित किया गया। इसमें मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ भी शामिल थे। चेकिंग बिलासपुर स्टेशन और बिलासपुर-चांपा के बीच की गई। वसूल किए गए जुर्माने का विवरण इस प्रकार है: बिना टिकट यात्रा के 303 मामलों से 1,90,625 रुपए, अनियमित टिकट के 59 मामलों से 28,205 रुपए और बिना बुक किए गए सामान के 10 मामलों से 1,000 रुपए शामिल हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। स्टेशन परिसर में प्रवेश करने से पहले प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें और एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का उपयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *