लुधियाना में नशा तस्करी के आरोप में 2 पकड़े:जगराओं का डेरा संचालक भी शामिल; NDPS एक्ट में केस दर्ज

लुधियाना जिले के जगराओं में धार्मिक डेरे की आड़ में हेरोइन तस्करी करने वाले डेरा संचालक और उसके एक साथी को CIA स्टाफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में NDPS एक्ट के केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डेरा कोठी नाहर सिंह, अगवाड लोप्पो (जगराओं) निवासी भगवान सिंह उर्फ हैप्पी और किशना गली, चौक चलखडिया निवासी प्रिंस कुमार उर्फ पिंचू के रूप में हुई है। पुलिस को लिफाफे के साथ दिखे दो युवक CIA स्टाफ के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस काउंके कला रोड से नानकसर की ओर गश्त पर थी। रास्ते में दो संदिग्ध व्यक्ति एक लिफाफे के साथ दिखे। पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की तो दोनों ने घबराकर लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया और खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में कबूला सड़क पर फेंके गए लिफाफे की जांच करने पर उसमें से हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी भगवान सिंह ने स्वीकार किया कि वह डेरा कोठी नाहर सिंह में डेरा चलाता है। पुलिस नेटवर्क के बारे में जांच कर रही जांच अधिकारी के अनुसार, भगवान सिंह पर पहले भी केस दर्ज हैं। उसका साथी प्रिंस कुमार कुछ समय पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था। पुलिस अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और नशे की सप्लाई चेन के बारे में जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *