पाकिस्तान से राजस्थान में ड्रोन से पिस्टल-कारतूस की डिलीवरी:BSF ने खेत से बरामद किए ड्रोन-हथियार; 8 पैकेट गिराए गए

भारत-पाक सीमा से सटे बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में पहली बार हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। खाजूवाला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत 14 बीडी के चक 24 केएनडी में एक किसान के खेत से बीएसएफ के सर्च में 5 पिस्टल और 325 कारतूस बरामद हुए हैं। यह खेप 8 पैकेट में मिली है। बीएसएफ के प्रवक्ता कमांडेंट महेश चौधरी ने बताया- पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भारतीय सीमा में भेजे गए। सुरक्षा एजेंसियों ने मौके से मेड इन चाइना 5 पिस्टल और करीब 325 कारतूस जब्त किए हैं। एक ड्रोन भी बरामद किया गया है। कमांडेंट महेश चौधरी ने बताया-ड्रोन का वजन ही करीब सत्तर किलो के आसपास है। हथियार पाकिस्तान से ही भेजे गए हैं, ये स्पष्ट हो गया है। BSF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कार्रवाई में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला, थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी सहित BSF की जी ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के माध्यम से पैकेटों में हथियार सीमा पार भेजे थे, जिन्हें खेत में गिराया गया। SHO बोले-जांच जारी खाजूवाला थाने के थानाधिकारी रोहित चौधरी ने बताया-हमें मौके से एक ड्रोन और कुछ पैकेट्स मिले हैं। इन पैकेट्स में पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस हैं। पूरे मामले की जांच जारी है। फिलहाल खाजूवाला पुलिस और बीएसएफ की ओर से संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इस एंगल से भी जांच कर रही हैं कि हथियारों की यह खेप किसके लिए भेजी गई थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है। 5 महीने पहले सुरक्षा एजेंसियों ने जताया था खतरा राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियों ने 5 महीने पहले पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन से नशे की अवैध तस्करी पकड़ने के बाद हथियार डिलीवरी होने का खतरा जताया था। पाकिस्तान- राजस्थान का बॉर्डर एक हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबा है। यहां पिछले कुछ साल में एंजेसियों ने 60 से ज्यादा ड्रोन पकड़े और नशे का सामान रिकवर किया था। यह भी जानकारी दी कि ड्रोन की क्वालिटी और पावर में भी बदल रहा है। एजेंसियों ने बताया था कि ड्रोन अब 15 किलो तक का लोड उठाकर ला रहे हैं। तत्कालीन आईजी एटीएस विकास कुमार ने बताया था-पिछले तीन साल में राजस्थान ड्रोन से ड्रग तस्करी एक बड़ा क्षेत्र बन गया है। यह खबर भी पढ़ें राजस्थान में जमा किया जा रहा पाकिस्तान का गोला-बारूद:यहां से देशभर में आतंकियों को सप्लाई, चीन-तुर्किये में बने हैं ये खतरनाक हथियार भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से सटा श्रीगंगानगर विदेशी हथियारों का ‘लॉजिस्टिक हब’ (सप्लाई का अड्डा) बनता जा रहा है। पाकिस्तान में बैठे ISI समर्थित तस्कर गोला बारूद से लेकर चीन-तुर्किये में बने हथियार ड्रोन के जरिए गिरा रहे हैं। यहां से इन हथियारों को देश के दूसरे हिस्सों में पहुंचाया जा रहा है। कभी इस रूट से नशीले पदार्थों की सप्लाई की जाती थी। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *