जिपं सदस्य ने विधायक पर अपमान करने का आरोप लगाया:कार्यक्रम बीच में छोड़कर चली गईं, बोलीं- मैं आपका बहुत सम्मान करती हूं

मैहर जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी ने विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के पर अपमान करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो गीता जयंती के कार्यक्रम का है। जिला पंचायत सदस्य का आरोप है कि कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने उन्हें दीप प्रज्वलित करने से रोका। ये महिला जनप्रतिनिधि का अपमान है। इसी बात को ले कर जयंती महेश तिवारी कार्यक्रम बीच में छोड़कर जाने लगी तो उन्हें रोकने का प्रयास भी हुआ। लेकिन वे नहीं रुकी। जाते-जाते विधायक श्रीकांत से यह कहते हुए निकल गईं कि मैं तो आपका बहुत सम्मान करती हूं। सिर्फ प्रोटोकॉल की बात कही थी इधर, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने इस मसले पर कहा कि अपमान जैसी कोई बात नहीं हुई। विधायक ने बताया कि मेरे हाथ से वे मोमबत्ती लेने लगी। तब उन्होंने तो सिर्फ इतना ही बोला कि प्रोटोकॉल के तहत पार्टी के जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष भी खड़े हैं। पहले वो दीप प्रज्वलित कर लें। बाद में आप कर लेना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *