बालोद| अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ का विजय दिवस समारोह कोंडागांव में हुआ। जिसमें अतिथि 1971 के योद्धा के जनरल वीके चतुर्वेदी, मातृ शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष माया कौल, प्रदेश अध्यक्ष कर्नल डॉ. हरेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश महा सचिव किशोरीलाल साहू, प्रदेश मातृ शक्ति श्यामा साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र डडसेना, बालोद जिला अध्यक्ष नन्दकिशोर साहू ,सह सचिव कोमल साहू, शैलेन्द्र साहू,जिला उपाध्यक्ष भोज साहू, इंद्रसेन सिन्हा, देव हरि, टेकराम साहू थे। बालोद जिले में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण की सराहना की गई। आगे एनडीए, सीडीएस की निशुल्क कोचिंग चलाने का प्रस्ताव लाने को कहा गया।


