दावा- तालिबान ने पाकिस्तान पर हमला किया:बॉर्डर के पास 8 चौकियों पर कब्जा; PAK ने 4 दिन पहले अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच फिर से तनाव बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अब तक पाकिस्तानी सेना की आठ चौकियों पर कब्जा कर लिया है। सूत्रों ने TOLOnews को बताया कि नंगरहार, नूरिस्तान, कुनार, खोस्त, पक्तिया और पक्तिका जैसे बॉर्डर इलाकों में दोनों पक्षों में संघर्ष जारी है। ये चौकियां नंगरहार के गोश्ता जिले और कुनार प्रांत में डूरंड लाइन के पास स्थित है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तान के हवाई हमलों का सैन्य तरीके से जवाब दिया जा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान ने कुछ दिन पहले अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान का कहना था कि ये हमले पाकिस्तानी तालिबान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों पर किए गए हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने बताया था कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे ऑपरेशन किए जाएंगे। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *