इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी:लोगों को सांस लेने में परेशानी, उल्टियां हुई; घरों से बाहर निकले लोग

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात जहरीली गैस फैलने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, थाने के पीछे स्थित एक कबाड़ दुकान के पास गैस से जुड़ा कुछ अवैध काम किया जा रहा था। इसी दौरान गड़बड़ी होने पर जहरीली गैस फैलने लगी। गैस के असर से लोगों को सांस लेने में परेशानी और उल्टियां होने लगीं। अब तक पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल भेजा गया है। इलाके का माहौल काफी खराब है और दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने मुंह पर रूमाल बांधे रहवासी, राहगीर और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एहतियात के तौर पर मुंह और नाक पर रूमाल बांध लिए हैं। कई लोग घरों से बाहर निकल आए हैं और स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे हैं। क्षेत्र में पानी के टैंकर भी बुलाए गए हैं, ताकि हालात को नियंत्रित किया जा सके। फिलहाल मामले की जांच जारी है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *