पांढुर्णा में आधे घंटे के दौरान दो सड़क हादसे:किसान को वाहन ने मारी टक्कर; घायल शराबी एंबुलेंस से उतरते से भागा

पांढुर्णा में गुरुवार रात करीब 9 बजे दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया। पहला हादसा उमरी कला गांव के पास हुआ। खेत से घर लौट रहे किसान सुखराम उईके को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल किसान के सिर और अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा हादसा शहर के ड्राईटेक कंपनी के पास हुआ। यहां दो बाइक आपस में टकरा गईं। एक बाइक सवार मौके से फरार हो गया। दूसरा बाइक सवार, जो नशे में था, गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे भी 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया। लेकिन गंभीर चोटों के बावजूद वह एंबुलेंस से उतरते ही अस्पताल से भाग गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *