आईक्यू 15R फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹44,999:स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर के साथ 7600mAh बैटरी, 50MP सोनी OIS कैमरा जैसे फीचर्स

गेमिंग फोन बनाने वाली टेक कंपनी आईक्यू ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईक्यू 15R लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7600mAh की बैटरी है, जो कंपनी के मुताबिक अब तक के किसी भी आइक्यू फोन में मिलने वाली सबसे बड़ी पावर यूनिट है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर के साथ आने वाला देश का तीसरा फोन है और इसमें फोटोग्राफी के लिए OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी का कैमरा दिया गया है। आइकू 15R को 3 स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 44,999 रुपए रखी गई है। फोन की सेल 3 मार्च से शुरू होगी। शुरुआती सेल में फोन पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4 हजार रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *