राजसमंद में इलेक्शन लिटरेसी फेस्टिवल:नाथद्वारा के SMB कॉलेज में नुक्कड नाटक, भाषण-गीत से वोटर्स को किया जागरूक

राजसमंद के नाथद्वारा में एसएमबी कॉलेज में गुरुवार को इलेक्शन लिटरेसी फेस्टिवल मनाया गया। कार्यक्रम इलेक्शन लिटरेसी क्लब के तहत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए मतदाताओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंदिर मंडल के सीईओ जितेंद्र कुमार पांडे रहे। उन्होंने महाविद्यालय के ईएलसी क्लब को जिले में सर्वश्रेष्ठ रहने पर बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा- लोकतंत्र में एक-एक वोट का विशेष महत्व होता है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। यदि हम मतदान नहीं करते हैं तो हम अपने राष्ट्रीय दायित्व से विमुख होते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र लाल कुमावत ने कहा-भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी मजबूती सक्रिय मतदाताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने स्टूडेंट्स से स्वयं मतदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। मीडिया प्रभारी डॉ. विनीता श्रीवास्तव ने बताया- कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं नंदिनी एवं गुनगुन ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही नुक्कड़ नाटक, भाषण और गीतों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *