चूरू में भागवत कथा के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ जमकर नाचे। सरदारशहर के हरपालसर गांव में राजेंद्र राठौड़ के पिता स्व. उत्तम राठौड़ की याद सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा और नानी बाई का मायरा कार्यक्रम चल रहा है। शिव गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश से आए बाल संत भोले बाबा कथा सुना रहे हैं। कथा के छठे दिन गुरुवार को सीकर के रुपनसर से आए संत गुलाब नाथ जी महाराज ने ‘कान्हों बैठो कदम केरी डालिये’ भजन सुनाया। इस दौरान मंच पर बैठे राजेंद्र राठौड़ झूमने लगे। कार्यक्रम के फोटो… राठौड़ बोले- गौ सेवा के लिए दिया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता शिव गोशाला के लिए राठौड़ सहित कई दानदाताओं से करोड़ों रुपए का दान किया। राठौड़ ने कहा -गौ सेवा के लिए दिया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता। गाय माता के आशीर्वाद से धन में वृद्धि होती है और समाज में सकारात्मकता आती है। इस राशि का उपयोग गायों के हित में किया जाएगा।


