नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर नागौर से है। यहां गोटन कस्बे की प्राइवेट स्कूल में 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. 4 दिन से जमीन से निकल रहा क्रूड ऑयल
बाड़मेर में एक खेत में जमीन से क्रूड ऑयल निकल रहा है। पिछले 4 दिन से निकल रहे क्रूड ऑयल को एक गड्डे में भरा जा रहा है, जिससे अब तक 55 से ज्यादा टैंकर भरे जा चुके हैं। जहां पर क्रूड ऑयल निकल रहा है, वहां से करीब 40 मीटर दूरी पर कंपनी का तेल का कुआं है। पूरी खबर पढ़ें 2. शिक्षा मंत्री के जवाब से नाराज कांग्रेस का हंगामा
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के जवाब से नाराज कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को विधानसभा में हंगामा किया। इसकी वजह से स्पीकर को 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेस विधायकों ने वेल में शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें 3. अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 9वीं मौत
खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल में भर्ती एक और घायल जुन्नू ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। 16 फरवरी को हुई घटना में 7 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए थे, जबकि 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। पूरी खबर पढ़ें 4. 113 निकायों के चुनाव टलवाने SC पहुंची सरकार
राज्य सरकार 113 नगरीय निकायों का चुनाव टलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। इस मामले को लेकर दायर विशेष अनुमति याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट ने 113 नगरीय निकायों का परिसीमन रद्द कर दिया, ऐसे में चुनाव कराने के लिए समय बढ़ाया जाए। पूरी खबर पढ़ें 5. 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत
नागौर के गोटन कस्बे की प्राइवेट स्कूल में 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह ग्राउंड में खेलते समय गिर गई थी। स्कूल स्टाफ उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा के बड़े भाई की भी 4 महीने पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. विजय-रश्मिका ने तेलुगु रीति-रिवाज से फेरे लिए
उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गई। उन्होंने साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ तेलुगु रीति-रिवाज से फेरे लिए। होटल में शादी की रस्मों के लिए गुलाब, आर्किड, ट्यूलिप फूलों से सजावट की गई। कच्चे केले और उसके बड़े पत्तों से मंडप सजाया गया। पूरी खबर पढ़ें 7. मोईनिया स्कूल का नाम बदलने पर छिड़ा विवाद
अजमेर में ‘मोईनिया इस्लामिया स्कूल’ का नाम बदलने पर विवाद छिड़ गया है। अंजुमन कमेटी ने इस कदम को नियमों के खिलाफ बताते हुए विरोध जताया है। कमेटी के सचिव सैय्यद सरवर चिश्ती ने स्कूल का नाम बदलने को अल्पसंख्यक समुदाय की भावनाओं पर हमला बताया। पूरी खबर पढ़ें 8. गांव वालों ने शराब के गोदाम में लगाई आग
भरतपुर के जरेला गांव में हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए 50 महिला-पुरुषों ने शराब के गोदाम में आग लगा दी। गोदाम में रखी 15 लाख की शराब जल गई। गोदाम में बैठे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। गोदाम में आग लगाने के बाद ग्रामीण वहां से चले गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. भागवत कथा में खूब नाचे भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़
चूरू के हरपालसर गांव में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा और नानी बाई का मायरा के छठे दिन भक्ति का माहौल रहा। कथा के दौरान संत गुलाब नाथ जी महाराज ने ‘कान्हों बैठो कदम केरी डालिये’ भजन गाया तो मंच पर भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ झूमते हुए नजर आए। (पढ़ें पूरी खबर) कल क्या होगा खास
10. वायुसेना का युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ कल
पाकिस्तान बॉर्डर के पास जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ कल (27 फरवरी) होगा। युद्धाभ्यास में सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहेंगी। इस दौरान वह कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरेंगी।


