जयपुर पासपोर्ट अधिकारी विपुल देव को कोटा का अतिरिक्त प्रभार:न्यूयॉर्क-इस्लामाबाद में भी दे चुके सेवाएं; विदेश मंत्रालय ने जारी किया आदेश

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (आरपीओ) आईएफएस विपुल देव अब जयपुर के साथ कोटा आरपीओ का कामकाज भी संभालेंगे। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 2014 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विपुल देव राजस्थान के सीकर जिले के निवासी हैं। उन्होंने जयपुर के आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर से वास्तुकला में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इससे पहले, वे विदेश मंत्रालय में विकास साझेदारी प्रशासन विंग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे, जहां वे पड़ोसी देशों में भारत की विकास सहयोग परियोजनाओं की देखरेख करते थे। विपुल देव न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग और ब्यूनस आयर्स में भारतीय दूतावास में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें बाहरी मामलों की अच्छी जानकारी है। जयपुर आरपीओ में उनकी अच्छी कार्यप्रणाली को देखते हुए ही उन्हें कोटा की भी जिम्मेदारी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *