उत्तर पश्चिम रेलवे ने साबरमती रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों के चलते जोधपुर-साबरमती-जोधपुर ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 27 और 28 फरवरी के लिए लागू रहेगा, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। आबू रोड तक ही होगा संचालन उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- साबरमती स्टेशन पर विकास कार्यों के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके प्रभाव से गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेल सेवा जो 27 फरवरी को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह केवल आबू रोड तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन आबू रोड और साबरमती के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वापसी में भी साबरमती नहीं जाएगी ट्रेन इसी तरह वापसी मार्ग पर भी ट्रेन साबरमती स्टेशन से रवाना नहीं होगी। गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेल सेवा 28 फरवरी को साबरमती के बजाय आबू रोड स्टेशन से संचालित की जाएगी। यानी, साबरमती और आबू रोड के मध्य इस ट्रेन का संचालन पूरी तरह से रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें।


