कोटा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 लाख रुपए कीमत की नशे की खेप पकड़ी है। आरोपी 304 किलो डोडा चूरा को एस्कॉर्ट करते हुए झालावाड़ के रास्ते जोधपुर ले जा रहे थे। पुलिस टीम को देख आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर जोधपुर निवासी तीन तस्करों को दबोच लिया। कनवास और मोड़क थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई कर जयपुर नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से 304 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ‘ऑपरेशन रूट क्लियरेंस अभियान’ ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि अवैध हथियार, अवैध मादक के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऑपरेशन रूट क्लियरेंस अभियान चला रखा है। अभियान के तहत पुलिस की टीम की ओर से कोटा-झालावाड़ NH- 52 पर भटवाड़ा मोड़ पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान मोड़क पुलिस को सूचना मिली कि हिरियाखेड़ी पुलिया के आगे हाई-वे पर फोर लाइन रोड की एक साइड पर दो कार खड़ी हुई है। जिसके पास तीन व्यक्ति खड़े हुए हैं। तलाशी में जयपुर नंबर की स्कॉर्पियो में मिला अवैध डोडा चूरा उन्होंने बताया कि एक कार का टायर पंचर हो रखा था। हड़बड़ाहट में स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर बदल रहे थे। संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर तस्करों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस टीम ने चारों तरफ से कारों को घेर लिया। जहां तलाशी में जयपुर नंबर की स्कॉर्पियो के अंदर 17 कट्टे मिले, जिनमें 304 किलो 530 ग्राम डोडा चूरा.मिला। मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में शेखर उर्फ सागर (27) निवासी कापरड़ा थाना क्षेत्र जोधपुर, संदीप गोदारा (37) निवासी लूणी थाना क्षेत्र जोधपुर,रामनिवास (35) निवासी भोपालगढ़ थाना क्षेत्र जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी क्रेटा कार से एस्कॉर्ट करते हुए तस्करी कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… कोटा पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़े तस्कर,VIDEO:नाकाबंदी तोड़कर भागे, टीम ने घेर कर पकड़ा; 150 किलो डोडा चूरा जब्त कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने फिल्मी स्टाइल में 2 तस्करों को पकड़ा है। जो नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे थे। पुलिस ने कार से 150 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। जब्त डोडा चूरा की बाजार क़ीमत 22 लाख रूपए बताई गई है। ये नशे की खेप बारां के रास्ते पंजाब ले जाई जा रही थी। पुलिस ने तस्कर की गाड़ी के टायर पर फायर भी किया। खबर पढ़े


