बैकुंठपुर | बैकुंठपुर पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी ने बचरापोड़ी चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ और सहायक उप निरीक्षक गुरु प्रसाद यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद की गई है। मामला 24 फरवरी का है, जब एसीबी अंबिकापुर की टीम ने उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ को प्रार्थी सत्येंद्र कुमार प्रजापति से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सहायक उप निरीक्षक गुरु प्रसाद यादव की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया


