पीएम श्री स्कूल के बच्चों ने देखा कृषि विज्ञान केंद्र

नारायणपुर| पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल , केशकाल के 75 छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र, डॉ. आलिया अफरोज एवं डॉ. अंकिता सिंह ने विद्यार्थियों को वर्मी कम्पोस्ट, मशरूम उत्पादन, उन्नत नर्सरी प्रबंधन तथा हर्बल गुलाल निर्माण की जानकारी दी। प्राकृतिक संसाधनों से तैयार हर्बल गुलाल इकाई विशेष आकर्षण का केंद्र रही। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीक और ग्रामीण स्वरोजगार के व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *