जातिसूचक शब्दों का विरोध किया तो परिवार पर हमला

भास्कर न्यूज |लुधियाना जातिसूचक शब्दों का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात 24 फरवरी को बाड़ेवाल स्थित इंद्रा कॉलोनी में हुई। आरोप है कि करीब 50 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने परिवार को घेरकर पीटा, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। पीड़ित हैवनप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ घर लौट रहा था। कॉलोनी के चौक पर कुछ युवक खड़े थे, जिन्होंने शैड्यूल कास्ट होने को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उसका दोस्त उनसे पूछने गया कि उन्होंने इस तरह की बात क्यों कही। इसी दौरान वह अपने दोस्त को समझाकर वहां से निकलना चाहता था, लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे थप्पड़ मार दिए। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और मारपीट शुरू हो गई। हमले में गौरव सिंह, हैवनप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, सुखदीप सिंह और हरविंदर सिंह घायल हो गए। पीड़ितों का कहना है कि झगड़े के दौरान परिवार के करीब 5 सदस्य जख्मी हुए हैं। डर के कारण शुरुआत में उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी, लेकिन कॉलोनी के कुछ लोगों के हौसला देने के बाद सभी घायलों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया है और पुलिस चौकी रघुनाथ में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *