लुधियाना| शहर के अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 12 ग्राम हेरोइन और नशा करने का सामान बरामद किया गया। पहला मामला: थाना मेहरबान की पुलिस ने गश्त के दौरान जंगल मत्तेवाड़ा के पास स्वतंत्र नगर निवासी मनप्रीत को 9 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। दूसरा मामला: थाना सराभा नगर की पुलिस ने सुआ रोड स्थित बाडेवाल आवाणा में तलविंदरजीत सिंह निवासी बाडेवाल आवाणा को 3 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। तीसरा मामला: थाना डिवीजन-2 की पुलिस ने इस्लामगंज निवासी अजय बहादुर को लेबर कॉलोनी के पास बने एक खंडहर में नशा करते हुए पकड़ा। उसके पास से नशा करने का सामान भी बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


