भास्कर न्यूज | लुधियाना बीसीएम स्कूल फोकल पॉइंट में माइड बॉडी वैलनेस विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार वेदान्त गुरुकुल लुधियाना के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता डॉक्टर लोकेश व कुंवर रंजन उपस्थित रहे। सेमिनार के दौरान टीचर्स को दैनिक जीवन में एकाग्रता बढ़ाने के प्रभावी उपाय बताए गए। उन्होंने ध्यान, मेडिटेशन, सकारात्मक सोच, संतुलित आहार तथा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कफ, पित्त और वात को नियंत्रित करने के लिए उचित उपाय सांझा किए। उन्होंने बताया कि पहला सुख निरोगी काया है। स्वस्थ जीवन जीने के नियमित अभ्यास से सभी लोग तनाव को कम कर सकते हैं और अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल के प्रिंसिपल नीरू कौड़ा ने हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन अध्यापकों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


