लुधियाना| किदवई नगर स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में आज आई फाल्गुन की रुत फाल्गुन एकादशी संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक जोगिन्दर मनोचा एवं परिवार ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत रात्रि 7 बजे से होगी। समारोह के दौरान बाबा श्याम का अलौकिक शृंगार और भव्य दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। उत्सव में विशेष रूप से फूलों की होली खेली जाएगी और भक्तों के लिए श्याम रसोई का प्रबंध किया गया है। भजन संध्या में भजन प्रवाहक विनोद पारीक और दिल्ली की गायिका प्राची शर्मा श्याम लाडली अपनी मधुर वाणी से बाबा का गुणगान करेंगे। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से इस पावन उत्सव में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।


