कोट मंगल सिंह की घटना:पेपर देने गई दो छात्राएं सहेली के घर कपड़े बदल लापता हुईं

लुधियाना| थाना डिवीजन-6 के अधीन कोट मंगल सिंह नगर दो नाबालिग छात्राएं गायब हो गई। दोनों सहेलियां बुधवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा देने स्कूल गई थीं, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटीं। देर शाम तक कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों छात्राएं पहले अपनी एक सहेली के घर पहुंचीं। वहां उन्होंने स्कूल की वर्दी उतारकर सामान्य कपड़े पहने और अपने मोबाइल फोन वहीं छोड़ दिए। आशंका है कि मोबाइल जानबूझकर छोड़े गए ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। परिवार की ओर से की गई तलाश में पता चला कि छात्राओं को आखिरी बार एटीआई रोड इलाके में देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया। परिजन रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पहुंचकर संभावित रास्तों पर तलाश कर रहे हैं। साथ ही शहर से बाहर जाने वाले साधनों से जुड़े सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *