लुधियाना| फरवरी महीने में बारिश न होने से मौसम पूरी तरह ड्राई बना रहा। कोहरा भी सामान्य से कम पड़ा, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी न होने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर रहने का सीधा असर तापमान पर देखने को मिला। पूरे महीने पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक रहा। अब मार्च में भी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। अनुमान है कि तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी होगी। मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिससे गर्मी बढ़ेगी। अगले दो सप्ताह तक वर्षा की कोई संभावना नहीं है। 1 मार्च सेहत पर पड़ रहा असर कुछ दिनों में फ्लू के केस दोगुना बढ़ गए हैं। सिविल अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों तक ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। सिविल में 35 से 40 मरीज रोज खांसी जुकाम के पहुंच रहे हैं। प्राइवेट में एक डॉक्टर के पास ही 20 से 25 मरीज पहुंच रहे हैं। घर में एक बीमार तो सब पर खतरा मौसम में बदलाव के साथ मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों को चाहिए कि वह अपने शरीर को ठंड से बचाकर रखें और ठंडी चीजों का सेवन कम करें। आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और फ्रिज का ठंडा पानी फिलहाल परेशानी बढ़ा सकता है। यदि किसी को बुखार, खांसी या गले में खराश हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। घर में यदि कोई बीमार है तो उसे दूसरों से थोड़ी दूरी बनाकर रखनी चाहिए, ताकि संक्रमण न फैले। खांसी या छींक आने पर मुंह ढकना जरूरी है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और हाथों को बार-बार साफ करें। भाप लेना फायदेमंद रहेगा। पर्याप्त पानी पिएं, हल्का भोजन खाएं। शहर के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरा छाया, 11:30 बजे तक 60 चढ़ गया पारा वीरवार तड़के शहर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। हालांकि सुबह धूप निकलते ही कोहरे का असर कम हो गया और दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने लगी। सुबह 8:30 से 11:30 बजे के बीच करीब 06 डिग्री बढ़ा। जो दिन में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे स्पष्ट है कि इस दौरान धूप का प्रभाव अधिक रहा। दोपहर 2:30 बजे के बाद तापमान में बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी हो गई और शाम तक स्थिरता बनी रही। सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक हर दो घंटे में औसतन 2 से 2.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम 13.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। पिछले पांच वर्षों में 2023 और 2020 में भी फरवरी के अंत में तापमान 28 डिग्री के करीब पहुंचा था। ऐसा रहेगा 3 दिन का तापमान पीएयू में दिखा सूर्यास्त 2020 व 2023 की फरवरी में करीब 28 डिग्री रहा तापमान, अभी बारिश के आसार नहीं 28 फरवरी 27 फरवरी 150 290 150 290 150 280 न्यूनतम अधिकतम भास्कर एक्सपर्ट डॉ अमित बेरी, मेडिसिन स्पेशलिस्ट
डॉ. सुरिंदर पाल डायरेक्टर, आईएमडी चंडीगढ़


