गायक परमीश के मैनेजर से 10 करोड़ की फिरौती मांगी

लुधियाना| पंजाबी गायक व अभिनेता परमीश वर्मा के बिजनेस मैनेजर को 10 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी दी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की चेतावनी दी। पीड़ित हरविंदर सिंह उर्फ हार्डी वासी बीआरएस नगर ने थाना सराभा नगर की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से परमीश वर्मा का बिजनेस संभाल रहे हैं। 14 फरवरी से उन्हें लगातार अलग-अलग विदेशी नंबरों से फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए धमकी दी है कि वह उसे, उसकी प|ी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता को खत्म कर देगा। हार्डी ने थाना सराभा नगर में एएसआई जसविंदर सिंह को अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने धारा 308(2) और 351(3) के तहत केस दर्ज कर लिया है और साइबर टीम की मदद ली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *