समाज को संगठित करने का अर्थ, देश के 142 करोड़ लोगों से : भागवत

लुधियाना | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे के तहत वीरवार को श्री अरविंदो कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट पहुंचे। वहां पर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में संघ स्थापना की पृष्ठभूमि, संघ का क्रमिक विकास, संघ की कार्य पद्धति एवं देश के सर्वांगीण विकास जैसे प्रमुख विषयों पर प्रमुख नागरिकों से संवाद किया। संघ प्रमुख ने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि मुट्ठी भर लोग आते थे और हम पर शासन करते थे। इसका मूल कारण यह था कि हमारा समाज संगठित नहीं था। आज जब हमारा देश आजाद है तो हमारा लक्ष्य है अपने देश का सर्वांगीण विकास करना। जो कि समाज के सभी वर्गों की सक्रियता एवं सभी वर्गों को साथ लेकर ही हो पाना संभव है। उन्होंने ने कहा कि जब हम समाज को संगठित करने की बात करते हैं तो इसका मतलब सभी 142 करोड़ लोगों से है जो भारत में रहते हैं। {शेष पेज 05 पर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *