म्यूजिक, माइंड्स क्रिएटिविटी जैसी 30 से ज्यादा एक्टिविटी में यूथ ने दिखाया टैलेंट

भास्कर न्यूज | जालंधर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 18वें सालाना इंटर-स्कूल यूथ फेस्टिवल स्पेक्ट्रा 2026 में म्यूजिक, डांस, थिएटर, लिटरेरी आर्ट्स, विजुअल आर्ट्स, मीडिया और फैशन जैसे 30 से ज्यादा कॉम्पिटिशन हुए। क्लासिकल और वेस्टर्न वोकल परफॉर्मेंस से लेकर इंस्ट्रूमेंटल शोकेस, सेमी-क्लासिकल और वेस्टर्न ग्रुप डांस, स्किट, माइम, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, शॉर्ट फिल्म प्रोडक्शन का सबने आनंद लिया। ग्रैंड एडरेव यूथ पार्लियामेंट, डिबेट आदि में स्टूडेंट्स ने न सिर्फ टैलेंट दिखाया बल्कि पॉलिसी पर बहस बल्कि परंपराओं पर सवाल उठाए और शिक्षा और समाज के भविष्य को आकार देने वाले विचार भी रखे। ग्रैंड फिनाले में, स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स (फाइन आर्ट्स) ओवरऑल चैंपियन बना। इसके बाद स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को फर्स्ट रनर-अप तो स्कूल ऑफ एआई एंड इमर्जिंग टैक्नोलॉजीज को सेकंड रनर-अप चुना गया। रनवे फैशन शो में स्कूल ऑफ ऑनलाइन एंड डिस्टेंस एजुकेशन ने विनर का टाइटल जीता। यहां राज्यसभा मेंबर ऑफ पार्लियामेंट और एलपीयू के फाउंडर चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने एलपीयू की प्रो चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल के साथ मिलकर चैंपियंस को सम्मानित किया और सबका उत्साह बढ़ाया। यहां पंजाबी एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल और सिंगर निमरत खैरा भी पहुंचीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *