वॉरियर्स एनजीओ प्रधान वरुण कोहली बने भारतीय ओलिंपिक संघ के मेंबर

भास्कर न्यूज | जालंधर खेल उत्कृष्टता, सामाजिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाली एनजीओ वॉरियर्स के प्रधान वरुण कोहली को भारतीय ओलिंपिक संघ की सदस्यता मिली है। संस्था के प्रधान वरुण कोहली को भारतीय ओलिंपिक संघ की सदस्यता मिलना जालंधर के खेल जगत के लिए गर्व की बात है। प्रधान कोहली ने कहा कि एनजीओ जमीनी स्तर पर युवाओं को फिटनेस और खेल गतिविधियों से जोड़कर उन्हें एक सकारात्मक दिशा दे रही है। संस्था ने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ग्रीन इंडिया वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान जैसे कई कार्य किए हैं। एनजीओ ने सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई व्यवस्था में सहयोग देकर मरीजों के लिए बेहतर वातावरण बनाने में भी योगदान दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *