रोटरी क्लब ऑफ जालंधर ने सिविल अस्पताल के लिए दो स्ट्रेचर दिए

जालंधर | रोटरी क्लब ऑफ जालंधर की तरफ से समाज सेवा के अपने संकल्प को निभाते हुए डॉ. धन्या नायर अध्यक्ष की अगुवाई में सिविल अस्पताल को दो स्ट्रेचर भेंट किए गए। इसके लिए सदस्य एसके मल्होत्रा ने सहयोग किया। इसके अलावा मरीजों को फल भी वितरित किए गए। डॉ. विजय ओबेरॉय के नेतृत्व में प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन की ओर से डॉ. नमिता घई, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डॉ. वरिंदर कौर (एसएमओ), डॉ. प्रिया एवं डॉ. मनीष मौजूद रहे। प्रधान डॉ. धन्या नायर ने कहा कि रोटरी क्लब समाज के कल्याण में निरंतर सेवा करता रहेगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ रोटरी के आदर्श वाक्य ‘सर्विस अबव सेल्फ’ को दोहराते हुए किया गया। यहां सचिव इकबाल इंद्र अरोड़ा, उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह एवं डॉ. सुकांत वर्मा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *