श्री बालाजी धाम में भक्तों ने रंगों और फूलों से होली खेल मनाया फाल्गुन होरी उत्सव

भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम थापरा मोहल्ला में भक्तों की ओर से खाटू श्याम जी का फाल्गुन होरी उत्सव का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजन करके ज्योति प्रज्जवलित की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने बताया कि भक्तों के दिलों में प्रभु की आस्था दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भक्तों ने श्याम बाबा को रंग-बिरंगे फूलों से शृंगार किया गया। जोकि देखने योग्य था। मंदिर परिसर में केवल खन्ना एंड पार्टी ने प्रभु की महिमा का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया गया। उन्होंने देखो देखो होली नंदलाल खेडदे…, मुझको यकीं है आएगा मेरा यार सांवरा…, मेरी रसिया के संग यारी दुनिया जान गई…, अंग अंग चढ़ी नाम दी खुमारी, गुरां ने ऐसा रंग सुट्टेया…, होली खेल रहे बांके बिहारी आज रंग बरस रहा…, सांवरे छैला ने मारी नैन पिचकारी… और अन्य भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। समारोह में भक्तों ने एक दूसरे को रंग लगाकर और फूलों की होली खेलकर आनंदमय माहौल बनाया। श्रद्धालु भजनों का गुणगान करते हुए झूम रहे थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रभु को रंग लगाकर, भव्य आरती और भोग लगाकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां मुख्य सेवादार गौरव थापर, स्वीटा राम, संजीव अरोड़ा, संजीव जैन, अमित जगोता, गगन गरोवर, विशाल सोनी, विवेक मल्होत्रा, मनोज बाहरी, सुरिंदर राणा, रवि मदान, विवेक हांडा, राकेश जांगड़ा, पार्थ मेंनी, गौरव घई, दविंदर गांधी, हनी व अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *