कृषक उन्नति… किसानों के खातों में आएंगे 200.81 करोड़

कोरबा| प्रदेश की कृषक उन्नति योजना से खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों के खाते में राशि भेजी जाएगी। जिले में कुल 27 लाख 47 हजार 101.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिसके एवज में किसानों के खातों में 200.81 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे। करतला ब्लॉक के सबसे अधिक 13 हजार 358 किसानों को 7184.80 लाख रुपए खाते में भेजे जाएंगे। इनसे कुल 9 लाख 82 हजार 873.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी तरह पाली ब्लॉक के 10 हजार 157 किसानों को 4048.54 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में 7649 किसानों को 3315.54 लाख रुपए और कोरबा ब्लॉक के 7068 किसानों को 3467.10 लाख रुपए खाते में भेजे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *