राइस मिल में करंट की चपेट में आया युवक, मौत

देवरी-चांपा | पचोरी मोड़ बम्हनीडीह रोड के पास स्थित श्रीराम राइस मिल में काम कर रहे 26 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक गंगाराम पटेल पिता खीखराम पटेल निवासी पलाड़ीखुर्द नदियापारा दोपहर एक बजे काम करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। घटना के दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथियों ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में सारागांव थाना पहुंचे और मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बम्हनीडीह भेजा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *