भरनो ब्लॉक परिसर में 1 मार्च को लगेगा वार्षिक फागुन मेला, 19,030 रुपए में ली डाक

भास्कर न्यूज|भरनो भरनो प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित होने वाला वार्षिक फागुन मेला को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय भरनो द्वारा मेला संचालन के लिए डाक नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जहां बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में डाक प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस दौरान डाक वक्ता के रूप में शिव कुमार केशरी, मनसा उरांव, प्रदीप शाही, कृष्णा उरांव, शेख आमीन और चंगेज खान उपस्थित थे। इस खुली डाक की शुरुआत न्यूनतम 18,010 रुपए से की गई। तीन दौर तक चली बोली प्रक्रिया के बाद शिव कुमार केशरी ने सर्वाधिक 19,030 रुपए की बोली लगाकर मेला का डाक अपने नाम कर लिया। डाक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फागुन मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने प्रखंड के सभी आम व खास नागरिकों व इच्छुक व्यक्तियों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से मेले को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक तैयारी की जाएगी। उन्होंने मेला लगाने के बाद परिसर की साफ सफाई पर पूरा ध्यान देने की बात मेला में डाक लेने वाले से की, ताकि परिसर साफ सुथरा रहे। इस अवसर पर प्रमुख पारस नाथ उरांव, पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम, मोहम्मद शबीर, अभिषेक गुप्ता, मुकेश उरांव, कपिल गोप, सुदामा केशरी, मुरारी केशरी, पीके सिंह, जाबू फरास, आशीष नाथ शाहदेव, बप्पी उरांव, बबलू शाही, विकास केशरी, मनोज उरांव, राजदेव सिंह, विशाल केशरी, श्याम उरांव, रतन केशरी, विष्णु उरांव, मीर आरिफ, दिलीप उरांव, मोक्तार आलम, सुदर्शन महली, विवेक केशरी, विजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *