महाशिवरात्रि बम्पर लॉटरी 2026 के 3 करोड़ का इनाम पूजा लॉटरी लुधियाना के नाम

भास्कर न्यूज | लुधियाना करोड़पति बनाने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए पूजा लॉटरी एजेंसी ने 22 फरवरी को आयोजित नागालैंड स्टेट डियर महाशिवरात्रि बंपर का ड्रॉ कोहिमा स्थित कार्यालय में जजों की देखरेख में निकाला। इस ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार 736121 टिकट संख्या पर लगा, जो विजेता निहाल सिंह वाला, निवासी महेन्द्र सिंह को मिला। यह टिकट स्थानीय स्टॉकिस्ट पूजा लॉटरी एजेंसी के पातडॉ स्थित सेलर श्री बालाजी लॉटरी द्वारा बेची गई थी। विजेता निहाल सिंह ने बताया कि उन्होंने यह टिकट गुड़गांव स्थित माता के मंदिर से दर्शन करके लौटते समय खरीदा था। ड्रॉ के बाद जब सेलर ने फोन किया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एजेंसी के मालिक राजेश शर्मा ने कहा कि उनकी एजेंसी ने पिछले लगभग 35 वर्षों में कई करोड़पति और लखपति बनाए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पंजाब स्टेट डियर होली बंपर और डियर बैसाखी बंपर की टिकटें बाजार में उपलब्ध हैं। डियर होली बंपर का प्रथम पुरस्कार 3 करोड़ रुपए का है, और इसका ड्रॉ 14 मार्च को होगा। वहीं, डियर बैसाखी बंपर का प्रथम पुरस्कार 6 करोड़ रुपए का है, जिसका ड्रॉ 18 अप्रैल को जिला परिषद लुधियाना में निकाला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *