स्वदेशी मेले में स्प्रिंग डेल स्कूल सम्मानित

लुधियाना | पीएयू मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के चेयरपर्सन अविनाश कौर वालिया अध्यक्ष और संस्थापक-प्रिंसिपल, कमलप्रीत कौर डायरेक्टर, सोनिया वर्मा डिप्टी डायरेक्टर को 23 फरवरी को पीएयू मैदान में शिक्षा और सामाजिक नेतृत्व में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा राशि हेमराज अग्रवाल की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिन्होंने समाज के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अध्यक्ष और संस्थापक-प्रिंसिपल अविनाश कौर वालिया को परिवर्तनशील शिक्षा के प्रति उनके आजीवन समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। डायरेक्टर कमलप्रीत कौर को उनके गतिशील शैक्षणिक नेतृत्व के लिए सराहा गया। स्कूल के प्रिंसिपल अनिल कुमार शर्मा और सभी स्टाफ ने उन्हें बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *