साउथ सिटी में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

लुधियाना| साउथ सिटी में चार टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत की गई। प्रतियोगिता 10-10 ओवर के मैच प्रारूप में आयोजित की जा रही है, जिसमें खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन लुधियाना कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (LCPDA) के प्रधान हरकेश मित्तल द्वारा रिबन काटकर किया गया। उन्होंने एलसीपीडीए क्रिकेट मैच के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियां आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करती हैं। इस अवसर पर अमित गोयल, राजीव मित्तल, सतिंदर सिंह, सुशील खुराना, विशु मित्तल, पुष्पिंदर होरा और दीपक अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना के साथ मैच खेलने के लिए प्रेरित किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का परिचय दिया। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *