कुख्यात प्रिंस खान को ‘आतंकी’ घोषित करेगी पुलिस, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस ने उसे आधिकारिक तौर पर ‘आतंकवादी’ घोषित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है। मुख्यालय से यह फाइल राज्य के गृह विभाग और फिर केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा। खुफिया इनपुट के अनुसार, दुबई में दबाव बढ़ने के बाद प्रिंस खान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शरण लिए हुए है। आतंकवादी घोषित कराने की वजह जांच एजेंसियों को मिले इनपुट में संकेत हैं कि पाकिस्तान पहुंचने के बाद प्रिंस खान ने वहां सक्रिय प्रतिबंधित और संदिग्ध संगठनों से संपर्क साधा है। संभावित लॉजिस्टिक सपोर्ट, फंडिंग और हथियार आपूर्ति को लेकर भी जांच जारी है। एजेंसियों को आशंका है कि इन संपर्कों के जरिए झारखंड और आसपास के राज्यों में आपराधिक या आतंकी साजिश रची जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *