जीत-हार के संशय के बीच डिप्टी मेयर की लॉबिंग तेज

रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना 27 फरवरी को होगी। रिजल्ट आने में एक से दो दिनों का समय लग सकता है। मगर अभी से ही भावी वार्ड पार्षदों के बीच डिप्टी मेयर की राजनीति और चर्चा तेज हो गई है। जीत और हार के असमंजस के बीच डिप्टी मेयर को लेकर राजनीतिक गोटी सेट करने का काम शुरू हो चुका है। डिप्टी मेयर बनने के लिए 53 वार्ड पार्षदों में से कम से कम 27 का समर्थन जरूरी होगा। इंडिया गठबंधन और एनडीए समर्थित खेमों के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति नगर निगम की राजनीति को और गर्माने वाली है। संभावित आंकड़ों और समीकरणों के आकलन के बीच डिप्टी मेयर की कुर्सी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसमें भाजपा, कांग्रेस और झामुमो से दावेदारों ने डिप्टी मेयर बनने का सपना भी देखना शुरू कर दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जो रेस में हैं, वह चुनाव जीतते या हारते हैं। मगर संभावितों के समर्थक अपने वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को अगला डिप्टी मेयर बता कर उन्हें उत्साहित करने में जुटे हैं। मेयर आदिवासी, डिप्टी मेयर हो सकता है गैर-आदिवासी चूंकि मेयर पद आदिवासी के लिए आरक्षित है, इसलिए संभावना है कि डिप्टी मेयर के लिए गैर-आदिवासी चेहरा आगे किया जाए। ऐसे में आदिवासी पार्षदों की दावेदारी कमजोर पड़ सकती है। रांची में इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख घटक झामुमो -कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। अगर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीतते हैं तो झामुमो भी डिप्टी मेयर पद पर दावा कर सकता है, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा। भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत की स्थिति में समीकरण अपेक्षाकृत आसान रह सकता है, क्योंकि एनडीए के अन्य घटक निकाय चुनाव से दूरी बनाए हुए हैं। कांग्रेस झामुमो झामुमो से सिंगल दावेदार राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी के पुत्र सोमवित माजी हैं। वे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, मगर झामुमो की ओर से उन्हें डिप्टी मेयर का संभावित चेहरा माना जा रहा है। भाजपा से पांच, कांग्रेस से चार तो झामुमो से डिप्टी मेयर के लिए एक दावेदार भाजपा 3 बार पार्षद रहे, अगर चौथी बार जीतकर आते हैं तो दावेदारी मजबूत डिप्टी मेयर के लिए चाहे भाजपा की बात हो या कांग्रेस की, दोनों ओर से सबसे मजबूत दावेदार वही होंगे जो तीन बार पार्षद रहे और इस बार फिर जीतकर आएंगे। कुछ जगह भाजपा समर्थित उम्मीदवार आपस में ही भिड़ रहे हैं, जिससे मामला जटिल हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *