उपरवाह क्षेत्र में 28 से फाग गायन व झांकी प्रतियोगिता

उपरवाह| ग्राम देवादा में दो दिवसीय फाग गायन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन 28 फरवरी व एक मार्च को रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रस्तुति देने वाले सर्वश्रेष्ठ झांकी मंडलियों को नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें क्रमशः 5001 रुपए, 4001 रुपए, 3001 रुपए, 2001 रुपए व 1001 रुपए नकद राशि है। इसके अलावा सर्व श्रेष्ठ कोरस पक्ष के लिए क्रमशः 3001 रुपए, 2001 रुपए, 1001 व 751 रुपए रखा गया है। इसके अलावा झांकी पक्ष के प्रत्येक मंडली को 1101 रुपए, कोरस पक्ष के प्रत्येक मंडली को 801 रुपए, प्रथम मंचस्थ मंडली, बेस्ट नगाड़ा वादन, श्रेष्ठ वेशभूषा, बेस्ट गायन के लिए 151-151 रुपए दिया जाएगा। इसी तिथि को अंचल के ग्राम हरडुवा, बोटेपार, कलेवा, दर्रा, खैरझिटी, महरूम खुर्द, चंवरढाल, घुमका, भटगांव, बाटगांव, पटेवा में भी दो दिवसीय फाग गायन व झांकी स्पर्धा का आयोजन रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *