रायगढ़ | हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तत्वावधान और आगाज संस्था के सहयोग से तमनार क्षेत्र के मिलुपारा में 21 दिवसीय योग शिविर लगाया गया। यह शिविर युवा जागृति (युवा संकल्प) नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर उन्हें स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में सीएसआर हेड रंजना नाग, नीलकंठ पटेल, संस्था अध्यक्ष मोनिका इजारदार सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी बाधक है। युवाओं को सही दिशा देने के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है।


