औद्योगिक क्षेत्र में बुद्ध और अम्बेडकर की प्रतिमाओं का अनावरण किया

भिलाई| हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्थित डॉ. बाबा साहेब बुद्धिस्ट सांस्कृतिक समिति धम्म भूमि में भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भंते डॉ. वेनरेबल शील रत्न बोधि ने अनावरण किया। कार्यक्रम स्थल पर त्रिशरण पंचशील और बुद्ध वंदना का पाठ के साथ प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि बीएसपी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. उदय कुमार ने इसे एक अनुकरणीय पहल बताया। दानवीर आयुष्मान अशोक धवले ने यह दो प्रतिमाएं दान कर उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। उन्होंने यहां महाकारुणिक तथागत भगवान गौतम बुद्ध की धम्म मार्ग पर चल रही 6 फुट से ऊंची प्रतिमा दानकर स्थापित की और डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा भी स्थापित करवाई है। आयोजन में संरक्षक एल. उमाकांत, विनोद वासनिक, राजेश बंजारी, वर्षा बागड़े, नरेंद्र शेन्डे, प्रमुख संरक्षक अशोक धवले, अध्यक्ष वीरेन्द्र नागदेव, राजेश कांबले, धम्म सेवक संदीप चौरे उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *