भिलाई| बीएसपी के मानव संसाधन कार्यालय, मिल्स जोन–2 ने यूनिवर्सल रेल मिल में कार्यरत अधिकारियों की पत्नियों के लिए “आप भी जानिए” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के परिवारों को संयंत्र की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों तथा उत्पादन प्रक्रिया से अवगत कराना तथा सुरक्षित एवं सकारात्मक कार्यसंस्कृति में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है। महाप्रबंधक प्रभारी मानव संसाधन जेएन ठाकुर ने कहा कि “आप भी जानिए” कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों को अधिकारियों के कार्यस्थल, दायित्वों और चुनौतियों से परिचित कराना है, ताकि वे सुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति अपने परिजनों को प्रेरित कर सकें। महाप्रबंधक प्रभारी यूनिवर्सल रेल मिल विशाल गुप्ता ने सुरक्षित कार्यशैली में परिवार की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सहभागियों से अनुरोध किया कि वे घर का वातावरण सकारात्मक एवं तनावमुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।


