दुर्ग | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली ने अधिवक्ता आदित्य ताम्रकार को नोडल अधिकारी बनाया है। वे मानव वन्य जीव संघर्ष (एचडब्ल्यूसी) के पीड़ितों के लिए बनाए गए न्याय तक पहुंच संबंधी योजना-2025 अंतर्गत पीड़ितों को विधिक सहायता का लाभ दिलवाएंगे। ताम्रकार की नियुक्ति पर उन्हें अन्य अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं दी है।


