फिल्म पर रोक लगाने सर्व यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन

मनेंद्रगढ़ | सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश की जिला इकाई एमसीबी ने एक विवादित फिल्म के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष सरजू यादव के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं संबंधित अधिकारियों को संबोधित करते हुए आपत्ति दर्ज कराई। ज्ञापन में उल्लेख है कि फिल्म निर्माता अंकित भडाना और संदीप तोमर द्वारा निर्मित यादव जी की लव स्टोरी 27 फरवरी 2026 को रिलीज प्रस्तावित है। समाज का आरोप है कि फिल्म में एक यादव युवती और मुस्लिम युवक के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को दर्शाया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। प्रतिनिधियों का कहना है कि फिल्म का शीर्षक और कथानक सामाजिक सम्मान के विपरीत है तथा इसके प्रदर्शन से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। सर्व यादव समाज ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष से मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रशासन से कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *