केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष-सदस्य पर जांच कर कार्रवाई की मांग

भास्कर न्यूज | धनेलीकन्हार ग्राम नाथिया नवागांव में केश शिल्पी बोर्ड के तत्वावधान में एक दिवसीय केश शिल्पी सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 24 फरवरी को गोंडवाना भवन में होना था, जिसे केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष नंद कुमार सेन व सदस्य विजय सेन ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। इसकी सूचना वाट्स अप के माध्यम से दी गई। लेकिन समाज कल्याण विभाग कांकेर को इसकी सूचना नहीं दी गई। इसके चलते समाज कल्याण विभाग कांकेर ने कार्यक्रम स्थल नाथियानवागांव गोंडवाना भवन पर टेंट लगाया गया व भोजन भी तैयार किया गया। इस तरह से केश शिल्पी बोर्ड ने कार्यक्रम निरस्त की सूचना समाज कल्याण विभाग को न देकर शासन के पैसों का दुरुपयोग किया गया। इसका सेन समाज ने कड़ी निंदा करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जिला सर्व सेन समाज कांकेर ग्रामीण के सदस्य व चंदा पारी सेन समाज के संरक्षक प्रभु राम शांडिल्य ने बताया मिक केश शिल्पियों का सम्मेलन व समाज के प्रतिभावान शख्सियतों का सम्मान समारोह की तिथि 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे नियत की गई थी। सम्मेलन को लेकर केश शिल्पी बोर्ड के सदस्य विजय सेन व समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने 19 फरवरी को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया गया था। कार्यक्रम के एक दिन पूर्व विजय सेन ने वाट्स एप ग्रुप में अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। कार्यक्रम निरस्त के चलते इस कार्यक्रम की तैयारी में लगे समाज जनों की छवि भी धूमिल हुई है। छत्तीसगढ़ केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष नंदकुमार सेन की नियुक्ति का कांग्रेस शासनकाल में हुई थी व भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ केश शिल्पी बोर्ड का अध्यक्ष मोना सेन को बनाया गया था। इसे कोर्ट से स्टे ऑर्डर लेकर आज भी बोर्ड के अध्यक्ष बने हुए हैं। कांग्रेसी मानसिकता के चलते ये कार्यक्रम को निरस्त किया गया है। इससे भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल हो। इस दौरान जिला सर्व सेन समाज के संरक्षक प्रभु राम शांडिल्य, जननायक कर्पूरी ठाकुर ओबीसी संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश्वर सेन, बंशी सेन, दयालु राम सेन, प्रकाश सेन, किशोर सेन, जगदीश कौशिक, कोमल सेन, महेंद्र शांडिल्य, लक्ष्मी नारायण सेन, खोमन लाल, मोहन शांडिल्य, लखन लाल, मनीष सेन, बुद्धेश्वर सेन, दीपक सेन, राजेश सेन, अनिल सेन आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *