लुधियाना | भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को समर्पित करते हुए न्यू यंग फाइव स्टार क्लब द्वारा आगामी 31 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए वीरवार को नूरवाला रोड स्थित विवेक धाम चैरिटेबल सोसाइटी में बैठक हुई। पार्षद पति विपन विनायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। क्लब के सदस्य राजेश जैन बॉबी ने कहा कि यह शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी अटूट जिम्मेदारी का प्रतीक है। बैठक के दौरान विवेक धाम चैरिटेबल सोसाइटी के चेयरमैन स्वामी विवेक भारती और वाइस चेयरमैन स्मृति भारती का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष पवन शर्मा, रामानुज, ओपी शर्मा, लकी शर्मा, सोमनाथ मिगलानी, चंद्र शर्मा, सनी ओझा, राजिंदर टांकी, सरोज वर्मा, सुनीता शर्मा और सुरिंदर महाजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


