लुधियाना| मेहरबान इलाके में एक कारोबारी से 22 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता विशाल अवस्थी वासी चंदर नगर ने पुलिस को बताया कि आरोपी साहिल मेहरा और उसकी पत्नी साक्षी मेहरा कुछ समय पहले उनकी कंपनी में काम करते थे। इसी दौरान दोनों ने कंपनी से 22 लाख रुपए की रकम हड़प ली। जब ठगी का खुलासा हुआ और कारोबारी ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे और जान से मारने की धमकियां देने लगे। शिकायत मिलने के बाद थाना मेहरबान पुलिस ने गली नंबर दो, मुंडियां खुर्द निवासी साहिल मेहरा और उसकी पत्नी साक्षी मेहरा के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


