लुधियाना| रेलवे स्टेशन पर फोर्ट्रेस चेक अभियान के तहत विशेष टिकट जांच की गई। इस विशेष अभियान के दौरान कुल 829 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 3,87,940 रुपए का राजस्व वसूला गया। यह अभियान सुबह 9 बजे से शाम 5 तक लगातार चलाया गया, जिसमें लगभग 20 टिकट जांच स्टाफ एवं आरपीएफ के जवान शामिल रहे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने यात्रियों से अपील की है कि वह टिकट लेकर ही यात्रा करें। यात्रियों की सुविधा एवं राजस्व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान जारी रहेंगे।


