तुरंत शैंपू न करें : घर लौटते ही बालों को पहले साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। एकदम से शैंपू लगाने की बजाय पहले सादा पानी से रंग निकालें। इससे ज्यादा रंग खुद ही निकल जाएगा। माइल्ड शैंपू का करें इस्तेमाल : बालों को धोने के लिए सल्फेट-फ्री या माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। जरूरत पड़े तो दो बार हल्का शैंपू कर सकते हैं, लेकिन बालों को जोर से रगड़ें नहीं। डीप कंडीशनिंग है जरूरी : रंगों की वजह से बालों की नमी कम हो जाती है। इसलिए शैंपू के बाद डीप कंडीशनर या हेयर मास्क जरूर लगाएं। आप घर पर दही और एलोवेरा जेल मिलाकर भी हेयर मास्क बना सकते हैं। हीट स्टाइलिंग से बचें : होली के तुरंत बाद बालों पर स्ट्रेटनर या ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल न करें। बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें, ताकि उनकी नमी बनी रहे। लुधियाना| होली का त्योहार रंगों और खुशियों का प्रतीक है, लेकिन केमिकल वाले रंग बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। कई बार रंग इतना चढ़ जाता है कि कई दिनों तक बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप पहले से थोड़ी सावधानी बरत लें, तो बालों को रंगों के दुष्प्रभाव से बचाया जा सकता है। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप होली का मजा भी ले सकते हैं और अपने बालों की सेहत भी बरकरार रख सकते हैं। इन आसान ट्रिक्स को अपनाकर आप होली के रंगों का पूरा आनंद ले सकते हैं, बिना बालों की सेहत से समझौता किए। थोड़ी सी तैयारी और सही देखभाल आपके बालों को रंगों से सुरक्षित रखेगी और त्योहार के बाद भी उनकी चमक बरकरार रहेगी। तेल लगाना है सबसे जरूरी :होली खेलने से कम से कम एक घंटा पहले बालों में अच्छी तरह तेल लगा लें। नारियल तेल, जैतून तेल या बादाम तेल बालों पर एक सुरक्षा परत बना देता है, जिससे रंग सीधे बालों की जड़ों तक नहीं पहुंच पाता। ध्यान रखें कि स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक अच्छी तरह तेल लगाएं। {हेयर सीरम या कंडीशनर का इस्तेमाल : अगर तेल लगाना पसंद नहीं है, तो आप लीव-इन कंडीशनर या हेयर सीरम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे बालों पर एक कोटिंग बन जाती है और रंग चिपकता नहीं है। खासतौर पर ड्राई और कलर किए हुए बालों के लिए यह तरीका काफी फायदेमंद है। {बालों को बांधकर रखें : खुले बालों में रंग ज्यादा फंसता है। इसलिए होली खेलते समय बालों को चोटी या बन में बांध लें। इससे न केवल बाल कम उलझेंगे, बल्कि रंग भी कम चढ़ेगा।


